क्रेडिट कार्ड पर लिये गये लोन की किस्त की गणना करें
मित्रों, वर्तमान समय में लोग खरीददारी करने में क्रेडिट कार्ड का उपयोग अधिक करते है। अक्सर बडी खरीददारी में क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर सामग्री खरीदी जाती है। इस स्थिति में आपको पता होना चाहिये कि लोन की किस्त कितनी होगी? आपको कितने महिनों तक लोन चुकाना होगा? ब्याज क्या लगेगा? इन्ही बातों को ध्यान में रखकर इस केलकुलेटर को विकसित किया गया है। यह किसी भी प्रकार के किसी भी बैंके कार्ड के लिये किस्त की गणना करके दे देता है। मित्रों, इस लेख में Credit Card EMI Calculator Online की पूरी जानकारी है। आशा है आप इसका लाभ अवश्य लेगें।
Credit Card EMI Calculator क्या है?
यह एक ऑनलाइन टूल है जिसकी सहायता से आप निम्नलिखित गणना करते हैं –
- कुल खरीदारी राशि (Purchase Amount)
- ब्याज दर (Interest Rate)
- भुगतान अवधि (Tenure in Months)
उपरोक्त विवरण डालते ही आपको यह केलकुलेटर लगने वाले ब्याज एवं मासिक किस्त की राशि बता देता है।
EMI Calculator का सिद्वांत
मित्रों, यह केलकुलेटर गणितीय गणनाओं पर आधारित है। यह आपके द्वारा ली गई लोन की राशि पर निर्धारित प्रतिशत के आधार पर कम्पाउंड इंट्रेस्ट की गणना करता है। उसके पश्चात आपको मासिक किस्त एवं ब्याज की जानकारी मिलती है। इसका सूत्र निम्नानुसार है-
EMI = [P × R × (1+R)^N] / [(1+R)^N – 1]
जहाँ,
P = Principal (मूलधन)
R = मासिक ब्याज दर (वार्षिक ब्याज दर ÷ 12 ÷ 100)
N = मासिक अवधि (Tenure)
यह फॉर्मूला EMI को सटीक रूप से निर्धारित करता है और उपयोगकर्ता को पहले से ही अपनी वित्तीय स्थिति का अंदाजा हो जाता है।
Calculator का उपयोग कैसे करें?
Credit Card EMI Calculator Online का उपयोग करना बेहद आसान है:
- कैलकुलेटर ओपन करें (नीचे दी गई विंडो का उपयोग करें)
- अपनी कुल खरीदारी राशि दर्ज करें
- बैंक या कार्ड प्रदाता द्वारा दी गई ब्याज दर भरें
- EMI की अवधि (जैसे 6, 9, 12, 24 महीने) चुनें
- “Calculate EMI” पर क्लिक करें
यह रहा EMI केलकुलेटर
Calculator का उपयोग कब करें?
दोस्तों, ऐसा कौन होगा जो अनावश्यक ब्याज भार पसंद करेगा? लेकिन आज के समय में आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये कभी कभी लोन लेना जरूरी हो जाता है। उस स्थिति में आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग सोच समझ कर करें। निम्नलिखित खरीद में ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें –
- आप कोई महंगी वस्तु (जैसे मोबाइल, फ्रिज, TV) EMI पर खरीदना चाहते हैं
- आपको पता करना है कि किस अवधि में EMI सस्ती पड़ेगी
- आप विभिन्न कार्डों की EMI स्कीम्स की तुलना करना चाहते हैं
- आप यह तय करना चाहते हैं कि EMI लेना आपके बजट में सही रहेगा या नहीं
- आप अपनी जमा पूंजी को सहेजकर रखना चाहते हैं।
- तब करें, जब आपको अचानक लोन लेने की जरूरत पड़ जाये।
यह EMI केलकुलेटर क्यों जरूरी है
मित्रों, क्या पता आपको अचानक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना हो? उस पर कोई बड़ी खरीद करना हो? तब क्या करेगें? उस समय इस केलकुलेटर की जरूरत पडेगी। यह Credit Card EMI calculator Online निम्नलिखित कार्य बहुत कुशलता से करता है –
- सटीकता: अनुमान के बजाय सटीक EMI राशि जानें
- वित्तीय योजना: बजट बनाते समय EMI को शामिल करें
- ब्याज की तुलना: विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर सकें
- टाइम सेविंग: तुरंत और ऑटोमेटिक गणना
- बेटर डिसीजन मेकिंग: खरीदारी से पहले EMI का आकलन करें
जानने योग्य बातें
मित्रों, क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के लिये निम्नलिखित बातों की जानकारी आपको होना अति आवश्यक है। उसके पश्चात ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें।
- कई बैंक 0% Interest EMI स्कीम भी देते हैं, लेकिन उनमें प्रोसेसिंग फीस लग सकती है।
- हर क्रेडिट कार्ड पर EMI की सुविधा नहीं होती, पहले कन्फर्म करें।
- EMI पर लगने वाला ब्याज आपकी कुल लागत बढ़ा सकता है।
क्रेडिट कार्ड EMI का उपयोग करना चाहिये अथवा नहीं?
जैसा कि हमने पहले बताया। क्रेडिट कार्ड का आप कैसे उपयोग करते हैं? आप स्मार्ट तरीके से उपयोग में लेगें तो यह अवश्य लाभदायक है। आइये जानते हैं, इसके लाभ एवं हांनि के बारे में –
लाभ
- बड़ी खरीदारी बिना आर्थिक दबाव के
- 0% EMI जैसे ऑफर का लाभ
- आसान और ऑटो डेबिट पेमेंट्स
- क्रेडिट स्कोर में सुधार (समय पर भुगतान पर)
हांनि
- ब्याज दरें ज्यादा हो सकती हैं
- प्रोसेसिंग फीस या छिपे चार्जेस
- लंबे समय तक लोन बोझ बना रह सकता है
- भुगतान चूकने पर पेनल्टी और स्कोर डाउन
क्या सावधानी बरतें
मित्रों, क्रेडिट कार्ड एक सरल एवं सुविधाजनक खरीद का माध्यम है। इसे स्मार्ट तरीके से उपयोग में लिया जाये तो यह अच्छा है। आप क्रेडिट कार्ड से खरीद के समय निम्न बातो का ध्यान रखें।
- खर्च पर नियंत्रण रखें:
हमेशा अपने बजट के अनुसार ही खरीदारी करें। लिमिट से अधिक खर्च करने से Repayment में परेशानी हो सकती है। - ब्याज दर समझें:
हर खरीदारी पर EMI लेने से पहले जानें कि उस पर कितना ब्याज लगेगा। कई बार Hidden Charges भी होते हैं। - समय पर भुगतान करें:
क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकायें। वरना Late Fee, Interest और Credit Score में गिरावट आ सकती है। - ऑफर की सत्यता जांचें:
0% EMI, कैशबैक जैसे ऑफर्स को ठीक से पढ़ें, कहीं कोई छिपी शर्तें तो नहीं। उसके बाद ही खरीद का निर्णय लें। - सुरक्षित ट्रांजैक्शन करें:
केवल विश्वसनीय वेबसाइटों या POS मशीनों पर कार्ड का उपयोग करें, ताकि फ्रॉड से बचा जा सके।
आपके प्रश्नों पर हमारे उत्तर (FAQ)
मित्रों, आपके कुछ प्रश्न हो सकते हैं? इस केलकुलेटर अथवा क्रेडिट कार्ड को लेकर। हम उनमें से कुछ चुनें हुये प्रश्न ले रहे हैं। फिर भी यदि आपका कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट बाक्स में लिखे। हम उसका उत्तर अवश्य देगें।
1. आपका Credit Card EMI Calculator क्या है?
A. हमारा, यह एक ऑनलाइन टूल है जो आपको किसी भी खरीदारी पर क्रेडिट कार्ड से ली गई EMI की मासिक राशि, कुल भुगतान और ब्याज की गणना करने में मदद करता है।
2. EMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
A. इसे उपयोग में लेना बहुत आसान है। आपको खरीद की राशि, ब्याज दर और EMI अवधि (जैसे 6 या 12 महीने) प्रविष्ठ करना है। यह कैलकुलेटर तुरंत EMI, ब्याज और कुल पेमेंट दिखा देता है।
3. क्या यह EMI कैलकुलेटर सभी क्रेडिट कार्ड के लिये है?
A. हां, यह एक सामान्य EMI कैलकुलेटर है जो सभी क्रेडिट कार्ड के लिये काम करता है। लेकिन हमारी सलाह है कि आप जब भी खरीद करें। लोन, किस्त, ब्याज संबंधित जानकारी अपने बैंक से लें। इस केलकुलेटर का उपयोग केवल प्रारंभिक जानकारी के लिये करें। क्योंकि प्रत्येक बैंक अथवा वित्तीय संस्था की शर्ते एवं नियम अलग अलग होते हैं।
4. क्या Credit Card EMI में कोई छिपे हुए चार्ज होते हैं?
A. हां, हो सकता है। इन्हें छिपे चार्ज नहीं कहा जा सकता। कुछ बैंकों द्वारा प्रोसेसिंग फीस, GST या प्री-क्लोज़र चार्ज लिया जा सकता है। खरीदारी से पहले Terms & Conditions जरूर पढ़ें।
5. EMI लेने से क्रेडिट स्कोर पर क्या फर्क पड़ता है?
A. नियमित रूप से EMI का भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है, लेकिन भुगतान में चूक होने पर स्कोर गिर सकता है। अतः कार्ड पर लोन उतना ही लें, जितना की निर्धारित समय में पूरा किया जा सकें। आप पर अनावश्यक आर्थिक भार ना पड़ें।
6. 0% EMI स्कीम क्या होती है?
A. इसमें कोई ब्याज नहीं लगता, लेकिन कई बार उत्पाद की कीमत पहले से बढ़ा दी जाती है या प्रोसेसिंग फीस जोड़ी जाती है। पूरी जानकारी जांचना जरूरी है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कस्टम केयर से सम्पर्क करें।
7. क्या यह EMI कैलकुलेटर मोबाइल पर भी काम करता है?
A. हां, हमारा EMI कैलकुलेटर पूरी तरह से Mobile Friendly है। आप इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या डेस्कटॉप किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
Credit Card EMI Calculator Online एक सरल लेकिन शक्तिशाली टूल है जो आपको हर महीने की EMI, कुल भुगतान और ब्याज राशि जानने में मदद करता है। यह न केवल आपको स्मार्ट शॉपिंग करने देता है बल्कि आपके मासिक बजट को भी नियंत्रित करने में सहायता करता है। इस कैलकुलेटर का उपयोग करके आप बडी आसानी से अपने खर्चों की योजना बना सकते हैं।
Call to Action
आप भी आज ही हमारे मुफ्त EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें और अपनी अगली खरीदारी से पहले स्मार्ट निर्णय लें!
आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे शेयर करें और अपने अनुभव कमेंट बॉक्स में लिखें।
शिक्षा एवं केरियर से संबंधित लेख पढ़ने के लिये हमारी दूसरी साइट EduGuide by Akhilesh Shukla पर विजिट करें।
विशेष: यह केलकुलेटर शैक्षणिक उददेश्य से बनाया गया है। क्रेडिट कार्ड पर खरीददारी करने से पूर्व अंतिम निर्णय अपने बैंक, क्रेडिट कार्ड कम्पनी अथवा वित्तीय सलाहकार से लें।
आपकी राय मायने रखती है!
आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
Read article
- Read & use Two wheeler loan calculator.
- Use & read online percentage calculator.
- Read About online percentage profit loss calculator.
सेवा निवृत प्राचार्य, उम्र 63 वर्ष, शिक्षा विभाग में कार्य करने का 40 वर्ष का अनुभव। जिसमें 15 वर्ष प्राचार्य के रूप में कार्य। साहित्य, कला, संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा, तकनीक एवं विविध विषयों पर लेखन का 35 वर्ष का अनुभव।